अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ की रिलीज डेट में बदलाव, अब दिसंबर में होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। निर्देशक मिलन लूथरिया की फिल्म ‘तड़प- एन इनक्रेडिबल लव स्टोरी’ तीन दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस फिल्म से अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अभिनेत्री …

मुंबई। निर्देशक मिलन लूथरिया की फिल्म ‘तड़प- एन इनक्रेडिबल लव स्टोरी’ तीन दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस फिल्म से अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

Tadap Movie First Look: Ahan Shetty And Tara Sutaria Share First Poster Of Tadap - रिलीज डेट के साथ सामने आया अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की 'तड़प' का पोस्टर - Navbharat Times

निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अभिनेत्री तारा सुतारिया अहान के साथ प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। पहले यह फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज की नयी तारीख का ऐलान करते हुए लिखा, ”तीन दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शानदार फिल्म ‘तड़प- एन इनक्रेडिबल लव स्टोरी’ का आनंद लें।”

फिल्म में दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2018 में आई तेलुगु रोमांटिक-एक्शन फिल्म ”आरएक्स 100” का रीमेक है। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है जबकि इसकी पटकथा रजत अरोड़ा ने लिखी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात