हल्द्वानी: कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों ने आने वाले दिनों में सतर्क रहने को कहा है। बारिश का दौर लंबे समय तक चल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों ने आने वाले दिनों में सतर्क रहने को कहा है। बारिश का दौर लंबे समय तक चल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं एक ही दिन मे 150 मिमी तक बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार पहाड़ में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

अगर जरूरी हो तो पहाड़ी इलाकों में यात्रा न करें। आने वाले दिनों में भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकतीं हैं। फिलहाल बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। हल्द्वानी में दिन भर बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

कुमाऊं में हुई बारिश

पिथौरागढ़-15.7 मिमी
अल्मोड़ा- 6.2 मिमी
नैनीताल-12.3 मिमी
ऊधमसिंह नगर-10.0 मिमी
चंपावत-12.5 मिमी
बागेश्वर-6.2 मिमी

 

संबंधित समाचार