रुद्रपुर: होटल में अनियमितता मिलने पर वसूला 5000 रुपए का जुर्माना
रुद्रपुर, अमृत विचार। एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा शहर के विभिन्न होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक होटल में अनियमितता पाए जाने पर टीम ने होटल मालिक पर पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। भविष्य में गलती न दोहराने की सख्त हिदायत भी दी गई। एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की …
रुद्रपुर, अमृत विचार। एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा शहर के विभिन्न होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक होटल में अनियमितता पाए जाने पर टीम ने होटल मालिक पर पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। भविष्य में गलती न दोहराने की सख्त हिदायत भी दी गई।
एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न स्पा सेंटरो व होटलों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर छापा मारा। इस दौरान टीम ने जरूरी कागजातों व रजिस्टरों की जांच की।
साथ ही सभी होटल संचालकों व होटल मालिकों को होटल में रुकने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कमरा देने से पहले उसकी आईडी का पूर्ण विवरण इन्ट्री रजिस्टर में अंकित करें और आईडी की हार्ड कॉपी अपने पास रखने के निर्देश दिए। होटलों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी दिए।
टीम ने होटल में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन किए जाने पर भी बल दिया। चेकिंग के दौरान टीम ने एक होटल में अनियमितता मिलने पर होटल मालिक खगेन्द्र गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5000 रुपए का जुर्माना नकद वसूला।
