रामनगर: इंटर परीक्षा के अंक प्रमाण पत्र जल्द होंगे उपलब्ध
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के सह अंक प्रमाण पत्र सभी जनपदों को रवाना कर दिए गए हैं। इंटर की परीक्षा दे चुके छात्रों को सह अंक प्रमाण पत्र अगले कुछ दिनों में ही मिल जाएंगे। हाईस्कूल के सह अंक प्रमाण पत्र भी अगले दो-तीन दिन में परिषद …
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के सह अंक प्रमाण पत्र सभी जनपदों को रवाना कर दिए गए हैं। इंटर की परीक्षा दे चुके छात्रों को सह अंक प्रमाण पत्र अगले कुछ दिनों में ही मिल जाएंगे।
हाईस्कूल के सह अंक प्रमाण पत्र भी अगले दो-तीन दिन में परिषद कार्यालय पहुंचने वाले हैं। जांच करने के बाद इसको भी स्कूलों को भेजा जाएगा। सचिव डॉ. नीता तिवारी, अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया की इंटर बोर्ड की मार्कशीट जनपदों को भेज दी गई है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार बोर्ड की परीक्षा नहीं हो पाई। छात्रों को बीते कक्षा के अंकों के आधार पर उत्तीर्ण किया गया। इंटरमीडिएट के सह अंक प्रमाण पत्र को लेकर बच्चे इंतजार कर रहे हैं। उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लेना है।
