हल्द्वानी: नैनीताल जिले में पांच सड़कें अब भी बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मलबा आने की वजह से जिले में पांच सड़कें अभी भी बंद हैं। इन सड़कों को खोले जाने के लिए जेसीबी से काम चल रहा है। गुरुवार की शाम तक सभी सड़कों पर यातायात सुचारू होने की उम्मीद है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते जिले में सात सड़कें बंद हो गई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मलबा आने की वजह से जिले में पांच सड़कें अभी भी बंद हैं। इन सड़कों को खोले जाने के लिए जेसीबी से काम चल रहा है। गुरुवार की शाम तक सभी सड़कों पर यातायात सुचारू होने की उम्मीद है।

पिछले दिनों हुई बारिश के चलते जिले में सात सड़कें बंद हो गई थीं। इनमें से पांच सड़कें अभी भी बंद हैं। रामनगर विकासखंड में कांडा डोमास-फफरिया और ज्योलीकोट में बोहरागांव-देवीधुरा मार्ग, कालाखेत-दिगथरी मार्ग, भौर्सा-पिनरों मार्ग, बानना मार्ग मलबा आने की वजह से बंद हैं।

इन सभी सड़कों पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। इधर ज्योलीकोट और भवाली सड़क कई दिनों के बाद खुलने से लोगों को राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। ऐसे में फिर से मलबा आने का खतरा बना हुआ है।

संबंधित समाचार