हल्द्वानी: यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा में लापरवाही नहीं  बरतें – गीता ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यात्री सुविधा समिति की सदस्या गीता ठाकुर ने बुधवार की देर सायं काठगोदाम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। गीता ठाकुर ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने फर्श में सुधार करने का सुझाव दिया। फिर उन्होंने प्लेटफार्म …

हल्द्वानी, अमृत विचार। यात्री सुविधा समिति की सदस्या गीता ठाकुर ने बुधवार की देर सायं काठगोदाम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की।

गीता ठाकुर ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने फर्श में सुधार करने का सुझाव दिया। फिर उन्होंने प्लेटफार्म पर लगी बेंच, कुर्सियों की हालत देखी। कैंटीन, शौचालयघर में साफ-सफाई आदि का भी जायजा लिया।

उन्होंने कुलियों से मुलाकात की और  उनका हालचाल जाना। कुलियों ने कुली शेल्टर बनाने की मांग की। इस पर उन्होंने प्रस्ताव समिति के सामने रखने का आश्वासन दिया। अंत में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में कमी नहीं करने की हिदायत दी। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय, मुख्य टिकट निरीक्षक हरीश भाकुनी, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक मुकेश कुमार मौजूद थे।

संबंधित समाचार