हल्द्वानी: बेस अस्पताल में लगा ऑक्सीजन एलएमओ हटाया जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार, हल्द्वानी।  बेस अस्पताल में ऑक्सीजन स्टोरेज के लिए लगाया एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) मानक पूरे नहीं कर पाने की वजह से हटाया जा रहा है। इसे अब किसी अन्य अस्पताल में लगाया जा सकता है। तकनीकी टीम के दौरे के बाद यह निर्णय लिया गया है। बेस अस्प्ताल में कुछ …

नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार, हल्द्वानी।  बेस अस्पताल में ऑक्सीजन स्टोरेज के लिए लगाया एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) मानक पूरे नहीं कर पाने की वजह से हटाया जा रहा है। इसे अब किसी अन्य अस्पताल में लगाया जा सकता है। तकनीकी टीम के दौरे के बाद यह निर्णय लिया गया है।

बेस अस्प्ताल में कुछ दिनों पहले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के लिए लाए गए एलएमओ को हटाने की तैयारी चल रही है। यह एलएमओ खाड़ी देश के निवासी ने डोनेशन के तौर पर दिया था। एलएमओ जब से आया है तब से इसका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसका काम ऑक्सीजन को स्टोर करना है।

बेस अस्पताल में एलएमओ लगाया जा सकता है या नहीं, इसके लिए यहां पर तकनीकी टीम ने दौरा किया। टीम ने दौरा करके मानकों का निरीक्षण किया और पाया कि एलएमओ लगाने के लिए पर्याप्त मानकों का पालन यहां नहीं हो सकता है।

इसलिए टीम ने अस्पताल को प्रबंधन को स्पष्ट तौर पर बता दिया कि इस एलएमओ को या तो यहां से हटा दिया जाए या इसको लगाने के लिए मानकों को पूरा किया जाए। फिलहाल अस्पताल सूत्रों से जानकारी मिली है कि टीम ने जो मानक बताए हैं उनका पालन किया जाना बस की बात नहीं है। इसलिए अब शासन में रिपोर्ट भेजकर इस एलएमओ को कहीं ओर भिजवा दिया जाए।

यहां आई दिक्कत
हल्द्वानी। एलएमओ के अंदर भारी मात्रा में ऑक्सीजन को स्टोर किया जाता है। टीम ने अस्पताल प्रबंधन को बताया कि इसके लिए बेहद ही सुरक्षित भवन को बनाए जाने की जरूरत है। अस्तपाल आबादी वाले इलाके में मौजूद है। यहां पास में कोतवाली, रोडवेज, बाजार, मिनी स्टेडियम जैसे भवन हैं। ऐसे में अगर कभी भी आगजनी की घटना होती है तो उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा और जानमाल का भारी नुकसान होगा।

तकनीकी विभाग की टीम ने दौरा किया तो पाया कि ऑक्सीजन स्टोरेज के लिए लाया गया एलएमओ के लिए मानकों का पालन अस्पताल में करना मुश्किल है।

– डा. हरीश लाल, पीएमएस, बेस अस्पताल, हल्द्वानी

बेस अस्पताल में आएगा 600 एलपीएम का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां पहले से ही 300 एलपीएम का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट मौजूद है। इसके साथ ही यहां पर 600 एलपीएम का नया ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाने की तैयारी है। यह प्लांट डोनेशन की मदद से मिल रहा है। हालांकि इसको लगाने के लिए अस्पताल में कुछ निर्माण कार्यों की जरूरत है। जिसे पूरा किए जाने की तैयारी है। इसके लगने के बाद अस्पताल में कुल 900 एलपीएम के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित हो जाएंगे।

संबंधित समाचार