गरमपानी: सीएचसी बेतालघाट का प्रदेश में दूसरा स्थान
गरमपानी, अमृत विचार। कायाकल्प योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। सीएचसी को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए दस लाख रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक सरोज नैथानी ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है। सीएचसी गरमपानी को सांत्वना …
गरमपानी, अमृत विचार। कायाकल्प योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। सीएचसी को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए दस लाख रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक सरोज नैथानी ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है।
सीएचसी गरमपानी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए पुरस्कार रूप मिलेंगे। क्षेत्रवासियों ने बेतालघाट के प्रदेश भर में दूसरा और सीएचसी गरमपानी को सम्मान मिलने पर खुशी जताई है।
प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत चिकित्सालय के रखरखाव, साफ-सफाई, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता के प्रचार प्रसार समेत तमाम बिंदुओं पर सर्वे करने के बाद अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाता है। इसी क्रम में हुए सर्वे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट को प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल हुआ है, जबकि महिला चिकित्सालय हरिद्वार ने पहला स्थान हासिल किया है। बेतालघाट को प्रदेश भर में दूसरा स्थान मिलने पर पुरस्कार स्वरूप दस लाख रुपए और सीएचसी गरमपानी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए की धनराशि मिलेगी। सांत्वना पुरस्कार के लिए उप जिला चिकित्सालय वर्ग में 15 चिकित्सालयो को चुना गया है, जिससे अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। क्षेत्रवासियों ने सीएचसी बेतालघाट और गरमपानी को सम्मान मिलने पर इसे कर्मचारियों की मेहनत करार दे खुशी जताई है।
