बाजपुर: सफाई कर्मी के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा का ऋण!
बाजपुर, अमृत विचार। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी आईडी का गलत प्रयोग कर एक करोड़ रुपए से भी अधिक का ऋण निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला राजीवनगर वार्ड नंबर-13 निवासी उमेश कुमार पुत्र होरी लाल ने कोतवाली में तहरीर …
बाजपुर, अमृत विचार। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी आईडी का गलत प्रयोग कर एक करोड़ रुपए से भी अधिक का ऋण निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला राजीवनगर वार्ड नंबर-13 निवासी उमेश कुमार पुत्र होरी लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि वह नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लि. की स्थानीय शाखा में उसका खाता है। गुरुवार को उसने बैंक शाखा में अपने खाते की सिविल निकलवाई।
आरोप है कि सिविल निकावाने पर पता चला कि उसकी आईडी का गलत प्रयोग कर किसी ने एक करोड़ से ज्यादा का ऋण लिकाल लिया जबकि उसके द्वारा किसी प्रकार का ऋण नहीं लिया है और न ही अपनी आईडी का प्रयोग इस कार्य के लिए किया है।
तहरीर में अज्ञात व्यक्ति पर उसकी आईडी का गलत प्रयोग कर ऋण निकालने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। अलबत्ता पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इधर बैंक अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी कहने से फिलहाल बच रहे हैं और जांच की बात कह रहे हैं।
