बरेली: सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े होने वाले वाहनों को किया जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन (Bareilly Junction) के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े होने वाले वाहनों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह ही जीआरपी ने सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी होने वाली करीब 7 मोटरसाइकिलों (Bikes) को जब्त कर लिया है। अब वाहन स्वामियों से कागजात मांगकर चालन कर उन्हें छोड़ा …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन (Bareilly Junction) के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े होने वाले वाहनों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह ही जीआरपी ने सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी होने वाली करीब 7 मोटरसाइकिलों (Bikes) को जब्त कर लिया है। अब वाहन स्वामियों से कागजात मांगकर चालन कर उन्हें छोड़ा जाएगा। यदि वाहन स्वामी कागजात नहीं दिखा पाए तो बाइक को जब्त कर लिया जाएगा।

सबसे ज्यादा वाहन स्टेशन मास्टर के कमरे के बाहर
दरअसल, जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया (Circulating area) में सबसे ज्यादा वाहन स्टेशन मास्टर के केबिन के सामने खड़े होते है। मना करने के बाद भी लोग वाहन खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे थे। जीआरपी आरपीएफ के पास इस मामले की कई शिकायतें पहुंच चुकी थी। इसके बाद शुक्रवार को जीआरपी ने सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े वाहनों को जब्त कर लिया। उन्हें अज्ञात में घोषित कर दिया। कहा कि जब तक इनके कागजात नहीं दिखाएं जाएंगे तब तक वह वाहनों को नहीं छोड़ेगें।

यात्रियों को होती है समस्या, चोरी का भी रहता है डर
जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में किसी को भी अपना वाहन खड़ा करने की अनुमति है। जिसको भी वाहन खड़ा करना है, वह पार्किंग का इस्तेमाल करे। मगर इसके बाद भी लोग इधर-उधर वाहन खड़ा करके चले जाते है। जिसकी वजह से जंक्शन पर आने वाली सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से जीआरपी ने शुक्रवार को सभी वाहनों को जब्त कर लिया। शाम तक जो भी वाहन सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ा किया जाएगा उसे तुरंत जब्त कर चालान किया जाएगा।

अब नियमित चलेगा अभियान
जीआरपी के मुताबिक सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े होने वाले वाहनों को जब्त करने का अब नियमित तरीके से अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक लोग अपने वाहनों को वहां पर खड़ा करना बंद नहीं करते। लगातार वाहनों को जब्त करने और जुर्माना लगाने से रेलवे की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: सोती रही चौकी पुलिस, बदमाशों ने दुकानों में कर ली लाखों की चोरी

 

संबंधित समाचार