हल्द्वानी: कुमाऊं में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें नैनीताल, चंपावत, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें नैनीताल, चंपावत, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके तहत लोगों को बारिश से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। बारिश से कुमाऊं समेत गढ़वाल के कई मार्ग बाधित है। मैदानी इलाकों में सुबह मौसम शुष्क बना रहा। दोपहर बाद मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुयी। वहीं पर्वतीय इलाकों में सुबह से कोहरा छाया रहा।
शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 27 डिग्री और नैनीताल का अधिकतम 22 व न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया।
