हल्द्वानी: एजुकेशन पोर्टल पर शिक्षकों को 30 अगस्त तक करना होगा डाटा अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों व कर्मचारियों को एजुकेशन पोर्टल पर अपना डाटा अपडेट करना होगा। इसमें अध्यापक व कर्मचारियों को ई – प्रोफाइल संबंधित कंट्रोलिंग यूनिट द्वारा विद्यालयी शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल पर पदोन्नति, समस्त प्रमाण-पत्र, शैक्षिक प्रोफाइल, सेवायोजित कार्य, सेवानिवृत्त आदि की जानकारी देनी होगी। अध्यापक, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों व कर्मचारियों को एजुकेशन पोर्टल पर अपना डाटा अपडेट करना होगा। इसमें अध्यापक व कर्मचारियों को ई – प्रोफाइल संबंधित कंट्रोलिंग यूनिट द्वारा विद्यालयी शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल पर पदोन्नति, समस्त प्रमाण-पत्र, शैक्षिक प्रोफाइल, सेवायोजित कार्य, सेवानिवृत्त आदि की जानकारी देनी होगी।

अध्यापक, कर्मचारियों का स्थानांतरण व पदोन्नति पोर्टल में दिए गए डाटा के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 30 अगस्त तक सभी विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को विभागीय वेबसाइड [email protected] पर 1 सितंबर तक सभी जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

 ये जानकारी देनी होगी
1-कर्मचारियों के स्थानांतरण व पदोन्नति।
2-व्यक्तिगत प्रोफाइल का आंकलन।
3-नये कर्मचारियों की डाटा इंट्री।
4-शैक्षिक योग्यता।
5-प्रशिक्षण योग्यता।
6-सेवायोजित कार्य व्यवस्था।
7-सेवाओं का मिलान।
8-सेवानिवृत्त, त्यागपत्र, लंबे समय से विद्यालय में अनुपस्थिति।
9-बीमारी, परिवार की गंभीर बीमारी आदि को पोर्टल में प्रमाण पत्र के साथ अपडेट करना होगा।

संबंधित समाचार