अभिनेता अपारशक्ति खुराना के घर गूंजी खुशियों की किलकारी, आकृति आहूजा ने दिया बेटी को जन्म
मुबई। अभिनेता अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा खुराना ने एक बेटी को जन्म दिया है। खुराना ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खबर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने बेटी का नाम अरजोई रखा है। उन्होंने दिल की इमोजी के साथ पोस्ट का शीर्षक लिखा ” आकृति और अपारशक्ति प्यार के साथ अरजोई …
मुबई। अभिनेता अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा खुराना ने एक बेटी को जन्म दिया है। खुराना ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खबर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने बेटी का नाम अरजोई रखा है।
उन्होंने दिल की इमोजी के साथ पोस्ट का शीर्षक लिखा ” आकृति और अपारशक्ति प्यार के साथ अरजोई ए. खुराना का स्वागत करते हैं।” अपारशक्ति के बड़े भाई और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी इस खबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज अकाउंट पर साझा किया।
इसके साथ उन्होंने लिखा ” परिवार में एक नया सदस्य, सर्वश्रेष्ठ अनुभव।” महिला उद्यमी आहूजा के साथ वर्ष 2014 में विवाह के बंधन में बंधने वाले खुराना ने इस साल जून में पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी दी थी।
