रामनगर: सांप के काटने से मासूम की मौत
रामनगर, अमृत विचार। बरसात के दिनों में सांपों से लोगो को सतर्कता बरतने की जरूरत है। शुक्रवार देर शाम ग्राम छोई में सर्प दंश से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। पांच वर्षीय प्रियांशु पुत्र रोशनलाल घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान सांप ने उसको डस लिया। परिजन उसका उपचार झाड़-फूंक …
रामनगर, अमृत विचार। बरसात के दिनों में सांपों से लोगो को सतर्कता बरतने की जरूरत है। शुक्रवार देर शाम ग्राम छोई में सर्प दंश से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गयी।
पांच वर्षीय प्रियांशु पुत्र रोशनलाल घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान सांप ने उसको डस लिया। परिजन उसका उपचार झाड़-फूंक से कराने लगे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दो मृत घोषित कर दिया।
घर के नन्हे चिराग के बुझ जाने से परिजन सदमे में है। उधर, सर्प विशेषज्ञ चन्द्र सेन ने लोगों से कहा कि झाड़ फूंक इसका उपचार नही है। यदि कभी किसी को सर्प द्वारा डस लिया जाता है तो तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल ले जाकर उपचार करना जरूरी है।
