अमेठी: थाना जायस में डीएम ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। शासन के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अरुण कुमार जायस थाने में आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मौके पर ही …

अमेठी। शासन के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अरुण कुमार जायस थाने में आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी लेखपालों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि जो भी शिकायतें हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सभी लेखपालों तथा कानूनगो को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रों में जो भी समस्याएं हैं चाहे भूमि विवाद से संबंधित हो तथा नाली, चकमार्ग पर कब्जे, सरकारी भूमि पर कब्जे, तालाबों पर कब्जे, अवैध अतिक्रमण इत्यादि से संबंधित शिकायतें हो उनको तत्काल संज्ञान में लेकर निस्तारण कराया जाए।

इसके साथ ही डीएम ने कहा कि जहां पर पुलिस बल की आवश्यकता हो वहां पर संबंधित थाने से संपर्क कर पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लेखपाल तथा कानूनगो के क्षेत्र में कोई भी शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष जायस, लेखपाल व कानूनगो सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता