रुद्रपुर: कार लूट की सूचना से मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस को शनिवार रात 112 नंबर पर नैनीताल रोड से कार लूट की सूचना मिलने पर खलबली मच गई। आननफानन पुलिस की टीमें मौके पर रवाना हो गईं। वहीं क्षेत्र की भी घेराबंदी कर दी गई लेकिन जानकारी जुटाने पर पता चला कि कार फाइनेंस कंपनी के लोग किस्तें पूरी नहीं करने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस को शनिवार रात 112 नंबर पर नैनीताल रोड से कार लूट की सूचना मिलने पर खलबली मच गई। आननफानन पुलिस की टीमें मौके पर रवाना हो गईं। वहीं क्षेत्र की भी घेराबंदी कर दी गई लेकिन जानकारी जुटाने पर पता चला कि कार फाइनेंस कंपनी के लोग किस्तें पूरी नहीं करने के कारण उठाकर ले गए हैं।

डिबडिबा निवासी निशान सिंह की कार सिडकुल के हिंदुस्तान जिंक में टैक्सी के रूप में लगी है। बिलासपुर निवासी हरदीप सिंह कार का चालक है। शनिवार रात को हरदीप सिंह कंपनी के कुछ कर्मचारियों को छोड़ने के लिए कार से जा रहा था। नैनीताल रोड पर चार-पांच लोगों ने कार का रास्ता रोक लिया और चालक की पिटाई कर कार लेकर फरार हो गए।

इसकी सूचना उसने 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूछताछ में निशान सिंह ने बताया कि कार की छह बैंक की किस्तें जमा नहीं है। इसके बाद पुलिस ने कार के जीपीएस सिस्टम को ट्रेस कर देर रात उसे हल्द्वानी से बरामद कर लिया। सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार की छह किस्तें बैंक में जमा नहीं हुई हैं। इस कारण फाइनेंस कंपनी के लोग ही कार को ले गए थे। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार