जसपुर: गुलदार के हमले में दो ग्रामीण घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। गुलदार के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए। पतरामुपर गांव निवासी मनजीत सिंह रविवार की रात्रि दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। उनके पीछे उनका पुत्र रामजी एवं उनके भाई गुरविंदर सिंह बैठक थे। मनजीत ने बताया कि शमशान घाट के पास अचानक झाड़ियों में निकल कर गुलदार …

जसपुर, अमृत विचार। गुलदार के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए। पतरामुपर गांव निवासी मनजीत सिंह रविवार की रात्रि दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। उनके पीछे उनका पुत्र रामजी एवं उनके भाई गुरविंदर सिंह बैठक थे।

मनजीत ने बताया कि शमशान घाट के पास अचानक झाड़ियों में निकल कर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। बमुश्किल गुलदार से जान छुड़ाकर उन्होंने जान बचाई, लेकिन उनका पुत्र व भाई घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इएमओ डॉ.विद्या भूषण ने बताया कि उचपार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। वहीं घटना से ग्रामीणों में हड़कंम मचा है। वन विभाग को सूचना देकर ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।

संबंधित समाचार