बरेली: कमिश्नरी के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, विधायकों के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
बरेली, अमृत विचार। बीडीए के 12 गांवों की जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी के विरोध में कई गावों के किसान कमिश्नरी पहुंचे और हंगामा किया। वहीं, विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और विधायक बहोरन लाल के खिलाफ किसानों ने आक्रोश भी दिखाया। वहीं दोपहर तक गुस्साए किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। आज फिर एक बार …
बरेली, अमृत विचार। बीडीए के 12 गांवों की जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी के विरोध में कई गावों के किसान कमिश्नरी पहुंचे और हंगामा किया। वहीं, विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और विधायक बहोरन लाल के खिलाफ किसानों ने आक्रोश भी दिखाया। वहीं दोपहर तक गुस्साए किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे।
आज फिर एक बार किसानों ने कमिश्नरी घेरी और हंगामा किया। दरअसल, मंडलायुक्त ने आज बैठक बुलाई थी पर वह बदायूं दौरो पर चले गए जिसके बाद किसान और भड़क गए और हंगामा शुरु कर दिया। वहीं जब एसडीएम सदर विशु राजा कमिश्नरी पहुंचे तो किसानों ने उनका घेराव किया।
वहीं दोपहर होते होते किसानें का आक्रोश और बढ़ गया जिसके चलते कमिश्नरी से पैदल जुलूस निकालते हुए किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया।
