तीसरी लहर: जनप्रतिनिधि सीखेंगे कोरोना से लड़ने के गुर
देहरादून, अमृच विचार। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए शासन अलर्ट हो गया है। रोजाना रूप बदल रहे कोरोना से कैसे लड़ा जाए, इसके गुर आगामी सात सितंबर को देहरादून में प्रदेश के सभी विधायकों, सांसदों, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयरों को सिखाए जाएंगे। इस कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों को केंद्र व राज्य सरकार …
देहरादून, अमृच विचार। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए शासन अलर्ट हो गया है। रोजाना रूप बदल रहे कोरोना से कैसे लड़ा जाए, इसके गुर आगामी सात सितंबर को देहरादून में प्रदेश के सभी विधायकों, सांसदों, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयरों को सिखाए जाएंगे।
इस कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनसे दिसंबर 2021 तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को बताया कि इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल
एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अति विशिष्ट अतिथि होंगे। एक निजी होटल में होने वाली इस कार्यशाला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य के पांच सांसदों, 71 विधायकों, 13 जिला पंचायत अध्यक्षों तथा आठ मेयरों को आमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं।
