अमेठी: मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दरोगा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के शिवरतगंज थाने की पुलिस ने 30 अगस्त जनमाष्टमी की रात्रि थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा गंदा नाला राजाफत्तेपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर इनामिया अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान उप निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह व बदमाश को गोली लगी है। घायल उपनिरीक्षक व शातिर अपराधी को …

अमेठी। जिले के शिवरतगंज थाने की पुलिस ने 30 अगस्त जनमाष्टमी की रात्रि थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा गंदा नाला राजाफत्तेपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर इनामिया अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान उप निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह व बदमाश को गोली लगी है। घायल उपनिरीक्षक व शातिर अपराधी को अविलम्ब उपचार के लिये सीएचसी सिंहपुर भेजा गया है।

गिरफ्तार शातिर बदमाश इंसाद उर्फ इसात पुत्र गफूर ग्राम दिलावलगढ़ आजादपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी का निवासी हैं ।
जो हरदोई जनपद के थाना संडीला से गैंगस्टर के अभियोग में वांछित है।उक्त शातिर अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।इसकी पुष्टि प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह ने की है।

संबंधित समाचार