हल्द्वानी: बढ़ते अपराध को लेकर एसएसपी ने की क्राइम मीटिंग
हल्द्वानी, अमृति विचार। नैनीताल जिले में ट्रैफिक समस्या और बढ़ते अपराधों को लेकर एसएसपी ने आज हल्द्वानी में क्राइम मीटिंग ली, इस दौरान उन्होंने जिले की यातायात ब्यबस्था दुरूस्त करने, जाम की बदहाल हालात पर विस्तृत से चर्चा की, उन्होंने बताया की मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं के कारण, औऱ सड़क हादसों को कैसे कम …
हल्द्वानी, अमृति विचार। नैनीताल जिले में ट्रैफिक समस्या और बढ़ते अपराधों को लेकर एसएसपी ने आज हल्द्वानी में क्राइम मीटिंग ली, इस दौरान उन्होंने जिले की यातायात ब्यबस्था दुरूस्त करने, जाम की बदहाल हालात पर विस्तृत से चर्चा की, उन्होंने बताया की मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं के कारण, औऱ सड़क हादसों को कैसे कम किया सकता है पर पुलिस को ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
इसके अलावा लम्बित पड़ी विवेचना, गश्त, औऱ चेकिंग को लेकर पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये है, इसके अलावा साइबर क्राइम को रोकने के लिए ज्यादा एक्टिव रहने की आवश्यकता है, हालांकि साइबर सेल ने पिछले कुछ महीनों में बहुत बेहतर काम किया है जिसमें कई धोखाधड़ी करने वाले लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और मोबाइल ऐप में शिकायत के बाद खोए या चोरी हुए मोबाइल को भी पुलिस ने रिकवर किया गया है।
