यहां अनुसाशनहीनता के आरोप में मेयर को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक …

देहरादून, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

संबंधित समाचार