सीएचसी गरमपानी में पांच मिनट में उपलब्ध हो जाएगी खून की जांच रिपोर्ट
गरमपानी, अंमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने लगा है। हाईटेक मशीन उपलब्ध होने से अब ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बीते वर्ष हुए आंदोलन के बाद हड्डी व बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती, अतिरिक्त एंबुलेंस के बाद अब सामुदायिक स्वास्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में …
गरमपानी, अंमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने लगा है। हाईटेक मशीन उपलब्ध होने से अब ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकेगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बीते वर्ष हुए आंदोलन के बाद हड्डी व बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती, अतिरिक्त एंबुलेंस के बाद अब सामुदायिक स्वास्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में कई अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ गांव के लोगों को मिलने लगेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पर बेतालघाट ही नहीं बल्कि ताड़ीखेत, रामगढ़ व हवालबाग ब्लॉक के ग्रामीण भी उपचार को पहुंचते हैं।
अब सीएचसी में कंप्यूटराइज्ड रेडियोलॉजी सिस्टम उपलब्ध हो गया है जिससे कंप्यूटर के जरिए एकदम साफ एक्स-रे प्रिंट मरीज को उपलब्ध हो सकेगा, वहीं हेमाटो एनालाइजर मशीन के जरिए महज पांच मिनट में खून की जांच की रिपोर्ट उपलब्ध होगी। सुविधाएं उपलब्ध होने से अब लोगों को दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में दस किलो वाट का सौर ऊर्जा संचालित सिस्टम भी स्थापित कर दिया गया है।
जिससे अब बिजली की खपत कम होगी साथ ही लाइट जाने पर जनरेटर पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। प्रदूषण भी कम होगा। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश पंत के अनुसार अस्पताल में कई अन्य सुविधाएं स्थापित करने को प्रयास किया जा रहा है। वहीं सुविधाओं में इजाफा होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है।
