गरमपानी: ओखलढुंगा में कोसी नदी में मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। कोसी नदी में बहे बुजुर्ग का शव ओखलढूंगा क्षेत्र से कोसी नदी से बरामद कर लिया गया है। बुजुर्ग किसान चार दिन से लापता थे उनके कोसी नदी में बहने की आशंका जताई जा रही थी। जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक के कटीमी गांव निवासी बुजुर्ग किसान हरी गिरी (75 वर्ष) पुत्र …

गरमपानी, अमृत विचार। कोसी नदी में बहे बुजुर्ग का शव ओखलढूंगा क्षेत्र से कोसी नदी से बरामद कर लिया गया है। बुजुर्ग किसान चार दिन से लापता थे उनके कोसी नदी में बहने की आशंका जताई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक के कटीमी गांव निवासी बुजुर्ग किसान हरी गिरी (75 वर्ष) पुत्र राम गिरी पिछले सोमवार को घर को चले थे। बीच में कोसी नदी पड़ने से उनके बहने की आशंका जताई जा रही थी।

देर शाम तक उनके घर न पहुंचने पर हडकंप मच गया। बेतालघाट पुलिस व राजस्व पुलिस को भी सूचना दी गई। थानाध्यक्ष बेतालघाट प्रेम विश्वकर्मा व प्रशासन की टीम ने गोताखोर की मदद से सर्च अभियान चलाया पर कुछ पता नहीं लग सका।

गुरुवार को घटनास्थल से 15 किमी दूर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य ओखलढुंगा नंदन सिंह ने थानाध्यक्ष बेतालघाट को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ओखलढूंगा को रवाना हुई। कोसी नदी के बीच में फंसे शव को रेस्क्यू कर किनारे लाया गया। शव की पहचान बुजुर्ग किसान हरी गिरी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार