हल्द्वानी: महिला का छीना मंगलसूत्र, चिल्लाती रही पर भाग निकला बदमाश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज जैसे क्षेत्र में भी पुलिस सक्रिय नहीं है। नतीजा, दिनदहाड़े भी बदमाश बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बेतालघाट जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक महिला से स्नेचर ने मंगलसूत्र छीन लिया। झपट्टा मारकर यह बदमाश भाग निकला। महिला चिल्लाती रही, पर उसे पकड़ा नहीं जा सका। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज जैसे क्षेत्र में भी पुलिस सक्रिय नहीं है। नतीजा, दिनदहाड़े भी बदमाश बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बेतालघाट जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक महिला से स्नेचर ने मंगलसूत्र छीन लिया। झपट्टा मारकर यह बदमाश भाग निकला। महिला चिल्लाती रही, पर उसे पकड़ा नहीं जा सका।

इस घटना से लोगों में डर बैठ गया है। महिला जब कोतवाली पहुंची तब जाकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। बेतालघाट के रहने वाले चतुर सिंह की पत्नी मुन्नी देवी किसी रिश्तेदार के घर हल्द्वानी आई थी। गुरुवार की दोपहर बेतालघाट जाने के लिए वह केमू स्टेशन पर पहुंची। दोपहर करीब तीन बजे महिला रोडवेज पर ही खड़ी थी। बताया जाता है कि तभी एक युवक पैदल महिला के पास पहुंचा।

उसने अचानक झपट्टा मारते हुए महिला का मंगलसूत्र छीना और भाग निकला। इससे पहले कि महिला संभल पाती, वह बदमाश गायब हो गया। महिला के काफी चिल्लाने के बाद भी उस बदमाश का पता नहीं चल सका।

पुलिस को जानकारी देने के लिए महिला शहर कोतवाली पहुंची। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित महिला ने तहरीर दे दी है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

संबंधित समाचार