हल्द्वानी: फिर कराएगा नगर निगम शहर में सैनिटाइजेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सैनिटाइजेशन को लेकर नगर निगम एक बार फिर से कमर कसने वाला है। अभियान को और तेज कर लोगों को संक्रमण से सुरक्षित करने का काम तेज होगा। इससे पहले तीसरी लहर आक्रामक रवैया दिखाए, निगम अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। उच्चाधिकारियों ने टीम को सक्रिय रहने और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सैनिटाइजेशन को लेकर नगर निगम एक बार फिर से कमर कसने वाला है। अभियान को और तेज कर लोगों को संक्रमण से सुरक्षित करने का काम तेज होगा।

इससे पहले तीसरी लहर आक्रामक रवैया दिखाए, निगम अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। उच्चाधिकारियों ने टीम को सक्रिय रहने और सूचना मिलने पर फौरन वहां सेनेटाइजेशन का काम करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना काल में लोगों को संक्रमण से सुरक्षित करने की बड़ी जिम्मेदारी नगर निगम पर भी थी। वायरस का प्रकोप धीमा हुआ, जिसके बाद कुछ हद तक तो निगम कर्मियों की भागमभाग कम हुई। पर अब भी प्रतिदिन तीन के औसत से संक्रमित मिलने और सक्रिय केसों की संख्या लगभग 30 होने के चलते अधिकारी सचेत हो गए हैं।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि निगम के पास तीन हजार लीटर पानी की क्षमता के तीन टैंकर मौजूद हैं। प्रतिदिन दो टैंकरों का इस्तेमाल हो रहा है। इसके साथ ही करीब दस स्प्रे मशीनों से गलियों में सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। शहर में 12 कर्मचारी इस अभियान में शामिल हैं। सूचना मिलने पर फौरन सैनिटाइजेशन की कार्रवाई कराई जा रही है।

संबंधित समाचार