अब उत्तराखंड की जनता मांगें परिवर्तन-सुमित हृदयेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एआईसीसी सदस्य एवं पब्लिसिटी कमेटी की अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने का परिवर्तन यात्रा से जनता डबल इंजन सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा की विफल सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो गए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एआईसीसी सदस्य एवं पब्लिसिटी कमेटी की अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने का परिवर्तन यात्रा से जनता डबल इंजन सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा की विफल सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं। कांग्रेस अब जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। राज्य में बेरोजगारी, भ्रटाचार, पलायन, महंगाई चरम पर है।

जिन लोगों ने उज्ज्वला कनेक्शन से घरेलू गैस सिलेंडर लिए हैं उनमें अब 99 प्रतिशत लोग सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछली कांग्रेस सरकार की पेंशन योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचा पा रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. इंदिरा हृदयेश के ड्रीम प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में काम नहीं हुआ है जो भाजपा की दूषित मानसिकता दिखाता है।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा की शुरूआत शुक्रवार को खटीमा से हो चुकी है। यह यात्रा शनिवार को हल्द्वानी पहुंचेगी। यहां यात्रा का भव्य स्वागत होगा। हल्द्वानी विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने यात्रा को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी और कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से पूरे कुमाऊं और पर्वतीय जिलों में बदलाव की बयार बहेगी। इस दौरान गोविंद बिष्ट, मयंक भट्ट, हर्षित जोशी, रोहित भट्ट आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार