टनकपुर: नेपाल के ब्रह्मदेव के लिए आवागमन सुचारू किए जाने की मांग उठी
टनकपुर, अमृत विचार। लंबे समय बाद भी टनकपुर से लगे नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी में आवाजाही न होने से दोनों देश के व्यापारियों के साथ लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। व्यापार मंडल ने शुक्रवार को टनकपुर तहसील पहुंचकर इस संबंध में एक बार फिर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सीमा में आवाजाही …
टनकपुर, अमृत विचार। लंबे समय बाद भी टनकपुर से लगे नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी में आवाजाही न होने से दोनों देश के व्यापारियों के साथ लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। व्यापार मंडल ने शुक्रवार को टनकपुर तहसील पहुंचकर इस संबंध में एक बार फिर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सीमा में आवाजाही शुरू करने की पुरजोर वकालत की है।
शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली व व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नेपाल के ब्रह्मदेव के लिए आवागमन शुरू करने की मांग की गई है।
व्यापारियों ने कहा है कि लंबे समय से ब्रह्मदेव सीमा व्यापारियों के लिए बंद होने के कारण टनकपुर का व्यवसाय ठप पड़ा हुआ है। यहां का अधिकांश व्यापार ब्रह्मदेव मंडी और नेपाली नागरिकों पर निर्भर है।
दोनों देशों के बीच रोटी बेटी के संबंधों को उजागर करते हुए कहा गया कि आवाजाही न होने से दोनों देशों के नागरिक एक दूसरे के यहां अपने रिश्तेदारों से भी नहीं मिल पा रहे हैं। एसडीएम ने व्यापारियों को शीघ्र उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार संघ उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहित गड़कोटी, नगर पालिका के पूर्व सभासद मुकेश साहू, प्रकाश गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
