हल्द्वानी: काला फीता बांधकर करेंगे काम, फिर 20 से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के कर्मचारी सोमवार से काला फीता बांधकर दफ्तर में काम करेंगे। उसके बाद धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो 20 सितंबर से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। शनिवार को नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में एकजुट हुए निकाय कर्मचारियों ने हुंकार भरते …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के कर्मचारी सोमवार से काला फीता बांधकर दफ्तर में काम करेंगे। उसके बाद धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो 20 सितंबर से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। शनिवार को नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में एकजुट हुए निकाय कर्मचारियों ने हुंकार भरते हुए इन मांगों के साथ एक ज्ञापन शहरी विकास मंत्री को प्रेषित किया है।

नगर निगम सभागार में बैठक की अध्यक्षता सुनील खोलिया और संचालन पूरन चंद्र ने की। महासंघ के शाखा अध्यक्ष नरेंद्र परमार के अनुसार निकाय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति सामुहिक जीवन बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। राज्य कर्मचारियों की तरह निकाय कर्मियों भत्तों का भुगतान भी नहीं हो रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग करते हुए आंदोलन शुरू होगा।

छह से आठ सितंबर तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और नौ से 10 सितंबर तक धरना दिया जाएगा। फिर भी मांगे नहीं मानी तो 13 सितंबर को सामूहिक अवकाश और 16 से 18 सितंबर तक प्रदेश के आवाह्न पर क्रमिक धरना शुरू होगा। मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी 20 सितंबर से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान प्रांतीय नई कार्यकारिणी का स्वागत भी किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नाम बहादुर, प्रांतीय संरक्षक भूपेंद्र सिंह रावत, पूरन चंद्र बवाड़ी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, योगेश आनंद, यशपाल रावत, पवन थापा, हेम जोशी, नवनीत गुप्ता, शंकर नौला, गोपाल शर्मा, अमित जोशी, मनोज तिवाड़ी, गोपाल नेगी, मोहन चिल्वाल, रितेश कपिल, भगवान दास, नईम, भुवन जोशी, श्याम सिंह, गणेश जोशी आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार