खटीमा: मुख्यमंत्री की घोषणाओं का किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक में मसूरी कांड के शहीदों को नमन किया गया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं का स्वागत करते हुए घोषणाओं को जल्द मूर्त रूप देने की मांग की। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी व संचालन दिगंबर सती …

खटीमा, अमृत विचार। उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक में मसूरी कांड के शहीदों को नमन किया गया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं का स्वागत करते हुए घोषणाओं को जल्द मूर्त रूप देने की मांग की।

अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी व संचालन दिगंबर सती ने किया। समिति के कुमाऊं प्रभारी हरि नारायण अग्रवाल और नगर अध्यक्ष उपेंद्र भंडारी ने आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की तिथि 31 दिसंबर तब बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। जिलाध्यक्ष दिगंबर सती ने आश्रितों को भी पेंशन देने की घोषण का भी स्वागत किया।

संबंधित समाचार