रामनगर: सेल्फी लेने के चक्कर में जान तो बच गयी पर कार बह गई
रामनगर, अमृत विचार। बारिश के बीच बरसाती नाले में सेल्फी लेना कार सवार पर्यटकों को भारी पड़ गया। पर्यटक कार समेत बरसाती नाले के उफान में फंस गए। बमुश्किल कार सवारों को बचाया गया, लेकिन कार तेज बहाव में बह गई। ठीक ऐसा ही एक और बरसाती नाले में हुआ। शनिवार अचानक हुई मूसलाधार बारिश …
रामनगर, अमृत विचार। बारिश के बीच बरसाती नाले में सेल्फी लेना कार सवार पर्यटकों को भारी पड़ गया। पर्यटक कार समेत बरसाती नाले के उफान में फंस गए। बमुश्किल कार सवारों को बचाया गया, लेकिन कार तेज बहाव में बह गई। ठीक ऐसा ही एक और बरसाती नाले में हुआ।
शनिवार अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई बरसाती नाले उफान पर आ गए।नेशनल हाईवे-309 के रिंगोडा के समीप बरसाती नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इस बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव के बीच एक कार सवार पानी के बीच उतर कर सेल्फी ले रहा था, तभी पानी का बहाव और तेज हो गया और कार बरसाती नाले में बह गई। कार में सवार लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने जान को जोखिम में डालकर कार में सवारों बचाया, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलने पर गर्जिया पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज नयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। दूसरी घटना में ग्राम टेड़ा के समीप भी एक बरसाती नाले में अचानक पानी का बहाब तेज होने के चलते पर्यटकों की एक कार बह गई। जो कुछ दूरी पर जाकर एक पेड़ से अटक गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन ने बरसात के समय में सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के दौरान बरसाती नालों से आवागमन करने से बचें। वहीं पूर्व बीडीसी प्रतिनिधि जयपाल सिंह रावत ने बताया कि भारी बारिश से टेड़ा गांव के घरों व खेतों में पानी घुस गया। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हाथी दीवार भी टूट गई हैं।
