हल्द्वानी: एमबीबीएस की फीस बढ़ोतरी पर जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीबीएस की पढ़ाई की फीस बढ़ोतरी पर विरोध करते हुए मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि फीस में बढ़ोतरी को रोका जाए। मेडिकल कॉलेज के बाहर फीस में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि एमबीबीएस की फीस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीबीएस की पढ़ाई की फीस बढ़ोतरी पर विरोध करते हुए मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि फीस में बढ़ोतरी को रोका जाए।

मेडिकल कॉलेज के बाहर फीस में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि एमबीबीएस की फीस अत्यधिक होने के कारण छात्र व अभिभावक परेशान हैं। उनके लिए सवा चार लाख रुपये सालाना शुल्क जमा करा पाना मुश्किल हो रहा है।

कहा कि जब तक फीस कम नहीं होगी उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान मुकुल, लोकेश, अभिषेक सेमवाल, यश, प्रियांशी, प्रीति, कृतिका, आइशा, आकांशा, श्रद्धा,समिधा, शर्मिष्ठा, आरती नेगी, आरती चौसाली, शीतल जोशी, वासू, आशुतोष, राहुल और योगेश आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं।

वर्ष 2018 तक तीनों कॉलेजों में बॉन्ड व्यवस्था थी, जिसके तहत छात्र रियायती दर पर पढ़ाई कर सकते थे। पर दो साल पहले दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से बॉन्ड खत्म कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि बॉन्ड व्यवस्था के तहत फीस 50 हजार रुपये सालाना थी। बॉन्ड व्यवस्था खत्म होने से अब उन्हें तकरीबन 4 लाख से ज्यादा रुपए सालाना देने पड़ रहे हैं।

संबंधित समाचार