बरेली: लुटेरे, डकैत, तस्कर और धोखेबाजों से पुलिस वसूलेगी 16 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संजय शर्मा, अमृत विचार, बरेली। जुआं, सट्टा, स्मैक, चरस, गांजा, लूट, डकैती और धोखाधड़ी करके जिले के 1035 गैंगस्टरों ने करोड़ों की संपत्ति जुटा ली है। इसके बाद भी वह अवैध तरीके से गैंग बनाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जब्तीकरण की कार्रवाई करते हुए 47 गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई …

संजय शर्मा, अमृत विचार, बरेली। जुआं, सट्टा, स्मैक, चरस, गांजा, लूट, डकैती और धोखाधड़ी करके जिले के 1035 गैंगस्टरों ने करोड़ों की संपत्ति जुटा ली है। इसके बाद भी वह अवैध तरीके से गैंग बनाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जब्तीकरण की कार्रवाई करते हुए 47 गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी लगभग 16 करोड़ रुपये की चिन्हित कर ली है। जल्द ही पुलिस इनकी संपत्ति को कब्जे में ले लेगी।

फतेहगंज पूर्वी के पढ़ेरा गांव के प्रधान छोटे को पुलिस ने 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब उसकी संपत्ति की जांच की तो पता चला की वह बीते तीन चार सालों में ही करोड़पति हो गया है। गांव में सबसे बड़ा उसका मकान है और उसने हाईवे किनारे की सैकडों बीघा जमीन खरीदी है।

गलत तरीके से रुपया कमाने वाला छोटे प्रधान ही नहीं है। बल्कि इस तरह से जिले में सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपये कमाए हैं। पुलिस ने ऐसे 47 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को चिन्हित किया है। पुलिस ने 47 गैंगस्टरों से लगभग 16 करोड़ की संपत्ति चिन्हित की है। अभी कई और हिस्ट्रीशीटर पुलिस के निशाने पर है। उनकी संपत्ति के बारे में पता किया जा रहा है।

केस एक

राबिया की संपत्ति पर चल रही कार्रवाई
सट्टा और एनडीपीएस के शहर में जानी जाने वाली राबिया का कभी शहर में बोल बाला था। शहर के तमाम थाना क्षेत्रों में उसके नाम से सट्टा चलता था। पुलिस ने उसके खिलाफ तमाम मामले दर्ज कर उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी। इसके बाद उसकी संपत्ति का पता लगाया गया तो पता चला की शहर की पॉश कॉलोनियों में उसके मकान और प्लाट है। पुलिस ने उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है।

केस दो

तैमूर के मकान पर चला पुलिस का बुलडोजर
फतेहगज पूर्वी के गांव बेहरा निवासी तैमूर ऊर्फ भोला स्मैक तस्कर है और दिल्ली में इस पर पांच मामले दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने उसपर 2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी ने तस्करी से करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली है। इसके चलते पुलिस की टीमें उसके घर पहुंची और भोला के दो मकान पर बुलडोजर चढ़ाकर तोड़ दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन आज तक उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है।

केस तीन

महाठग पर है करोड़ों की संपत्ति
श्रीगंगा इंफ्रासिटी के नाम से कॉलोनी बसाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले महाठग राजेश मौर्य और उसके साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उसकी करोड़ों की संपत्ति चिन्हित की है। उसने प्रॉपर्टी के साथ साथ एफडी में पैसा डबल करने का लालच देकर 100 करोड़ से ऊपर का गोलमाल किया था। पुलिस ने उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गलत तरीके से रुपया कमाने वालों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति की जांच कराई जा रही है। कई लोगों की संपत्ति का पता लगाया जा चुका है। उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार