हल्द्वानी: उपनल कर्मचारी 2 दिन पूर्ण कार्य बहिष्कार पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारी आज़ औऱ कल 2 दिन पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण और सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेने की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी आज औऱ कल कार्य बहिष्कार पर हैं, सरकार के खिलाफ आज उपनल कर्मचारियों ने हल्ला बोला और रैली भी निकाली, 7 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारी आज़ औऱ कल 2 दिन पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण और सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेने की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी आज औऱ कल कार्य बहिष्कार पर हैं, सरकार के खिलाफ आज उपनल कर्मचारियों ने हल्ला बोला और रैली भी निकाली, 7 सितंबर को राज्य सरकार के सद्बुद्धि के लिए यज्ञ और हवन भी करेंगे।

उपनल कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों से सरकार से आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है, उनके मुताबिक राज्य सरकार लंबे समय से उपनल कर्मचारियों का शोषण करते हुए आ रही है और यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई या राज्य सरकार ने उपनल कर्मचारियों की मांगों के संबंध में कोई भी सोच विचार नहीं किया तो अक्टूबर माह से उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से राज्य सरकार की होगी।

 

संबंधित समाचार