फतेहपुर: ज्योति महिला ग्राम संगठन मामले में पुलिस ने दिखाई ढिलाई, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। फतेहपुर सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले कस्बा बिलंदा में ज्योति महिला ग्राम संगठन मामले में पुलिस ने वर्तमान प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ 151,504,506 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कानूनी कार्यवाही की है। बताते चलें कि ज्योति महिला संगठन बिलंदा की अध्यक्ष बीना देवी पत्नी रमेश चंद्र दिक्षित ने स्थानीय थाने …

फतेहपुर। फतेहपुर सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले कस्बा बिलंदा में ज्योति महिला ग्राम संगठन मामले में पुलिस ने वर्तमान प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ 151,504,506 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कानूनी कार्यवाही की है।

बताते चलें कि ज्योति महिला संगठन बिलंदा की अध्यक्ष बीना देवी पत्नी रमेश चंद्र दिक्षित ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत पत्र देकर वर्तमान प्रधान गुलाब सिंह पुत्र अज्ञात बिलन्दा फतेहपुर, उनके साथी राम बहादुर पुत्र कल्लू नि० लोधन का पुरवा बिसंडा जनपद बांदा और शिव भोजन चोर पुत्र सुखराम नि० बिलन्दा फतेहपुर के ऊपर आरोप लगाया है कि प्रधान व उनके साथी समूह की महिलाओं के कार्य में बाधा डालते है और समूह की अनुसूचित जाति की महिलाओं को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके गालियां देते हैं।

गरीब महिलाओं के परिवार के ऊपर दबाव बनाते हैं कि अपने परिवार की महिलाओं को समूह से हटा लो नहीं तो गांव से दाना पानी बंद कर दिया जाएगा। वहीं उनको धमकी दी जाति कि उनकी परिवार की महिलाओं का ऐसा हाल किया जाएगा कि वो मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेगी।

समूह की अध्यक्ष ने यह भी बताया कि यह मामला काफी दिनों से चल रहा है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई थी। लेकिन महीनों बाद पुलिस की गणेश परिक्रमा करने के बावजूद भी कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले को इतिश्री करके सरकार की महिला सशक्तिकरण की अभियान की हवा निकाल दी।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर है उससे उनकी जान माल का खतरा बना हुआ है और वह कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज