हल्द्वानी: यूओयू के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी न करे- प्रो. नेगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि कुछ लोगों ने विश्वविद्यालय को राजनीतिक का मुद्दा बनाकर संस्थान की छवि को धूमिल कर रहे हैं। कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। अगर किसी को लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि कुछ लोगों ने विश्वविद्यालय को राजनीतिक का मुद्दा बनाकर संस्थान की छवि को धूमिल कर रहे हैं। कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। अगर किसी को लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो वह न्यायालय में जा सकता है। प्रो. नेगी ने कहा कि यूओयू में 90 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
साथ ही बड़ी संख्या में नये विद्यार्थी भी प्रवेश ले रहें। कहा कि विश्वविद्यालय एक शिक्षा का मंदिर है और यहां विद्यार्थी अपने भविष्य को संवारने आता है लेकिन ऐसी बयानबाजी से उन्हें निराशा होती है। कहा कि विश्वविद्यालय की अस्मिता व विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ न करें।
इसका असर हमारे अध्ययनरत बच्चों पर पड़ रहा है। अगर विवि में नियुक्तों व अन्य किसी मामलों पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह जांच करा सकते है, या न्यायालय की शरण में जा सकते हैं। कुलपति ने कहा कि अगर यूओयू के खिलाफ बेवजह की बयानबाजी नहीं रूकी तो वह मजबूर होकर विधिक कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे।
