हल्द्वानी: संयुक्त मोर्चा उपनल कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। संयुक्त मोर्चा उपनल कर्मचारी ने हरिप्रसाद टम्टा पार्क में सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया और उपनल कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से इच्छामृत्यु की मांग की। हवन के बाद उपनल कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार हमारी मांगों पर सकरात्मक फैसला नहीं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। संयुक्त मोर्चा उपनल कर्मचारी ने हरिप्रसाद टम्टा पार्क में सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया और उपनल कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से इच्छामृत्यु की मांग की।

हवन के बाद उपनल कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार हमारी मांगों पर सकरात्मक फैसला नहीं देती है तो हम सभी कर्मचारी इन दो दिनों के लिए कार्यबहिष्कार के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे। कर्मचारियों ने मांगे दोहराते हुए कहा कि श्रम न्यायालय के आदेशानुसार उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण हेतु नियमावली बनाई जाए।

जिन विभागों में अधिसंख्य उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं उन पदों को एक्स कैडर के पद के रूप में मानते हुए उपनल कर्मचारी की सेवाएं समाप्त न की जाए और हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की जाए। इस दौरान उपनल कर्मचारियों ने रैली निकालकर भी विरोध प्रदर्शन किया और उपनल कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान मनोज जोशी, रमेश शर्मा, पूरन भट्ट, गणेश गोश्वामी, तेजा बिष्ट, ललित उपाध्याय, हर्षवर्द्धन लोहनी, दीप जोशी, गणेश पुरोहित, रघु रावत, पूनम, मनोहर, गीता सलाल, सपना, ममता, हेमंत जलाल, बीना, प्रकाश सनवाल, जगदीश आर्या, पंकज बिष्ट, योगेश मिश्रा, विनोद जोशी, सुंदर नैनवाल, मुकेश भट्ट, सुरेंद्र आदि थे।

संबंधित समाचार