हल्द्वानी: मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी, जमकर नारेबाजी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांखड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के तत्वावधान में जेल रोड स्थित सिचाईं विभाग में अधिशासी अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पदोन्नति सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। समिति के मुख्य संयोजक चंद्रशेखर सनवाल ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांखड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के तत्वावधान में जेल रोड स्थित सिचाईं विभाग में अधिशासी अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पदोन्नति सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
समिति के मुख्य संयोजक चंद्रशेखर सनवाल ने कहा कि सालों ने पदोन्नति नहीं हुई है। इसके साथ ही 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन व्यवस्था, मिनिस्टीरियल संवर्ग में कनिष्ठ सहायक के पद पर शैक्षिक योग्यता 12वीं से बढ़ाकर स्नातक करने की मांग की जा रही है। अन्य मांगे भी हैं, जिनको लेकर शासन पहुंचा चुके हैं। इन मांगों को लेकर और आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए गेट मीटिंग भी की गई है।
इस दौरान संयोजक रमेश चंद्र जोशी, नवीन जोशी, आरएस ऐरी, केएन कांडपाल, मनोज तिवारी, वीसी जोशी, हरिकेश सिंह, दीपक पांडे, कैलाश बिष्ट, रोहित जोशी, वाईएस रावत, सुभाष जोशी, प्रेम पांडे, मोहन राम, सुरेश यादव, गंगा बिष्ट, सौरभ तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, प्रताप सिंह, हरदयाल सिंह, विमल जोशी, जीएस नयाल, योगेंद्र उप्रेती आदि शामिल रहे।
