देहरादून: कोरोना खत्म नहीं हुआ, जारी रहें जागरूकता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राजधानी देहरादून में मंगलवार को स्वास्थ्य संवाद 2021 कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सभी विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों ने स्वस्थ चर्चा की। उद्देश्य यही रहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं किस तरह और बेहतर हो सकती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के …

देहरादून, अमृत विचार। राजधानी देहरादून में मंगलवार को स्वास्थ्य संवाद 2021 कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सभी विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों ने स्वस्थ चर्चा की। उद्देश्य यही रहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं किस तरह और बेहतर हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। सरकार ने तीसरी लहर से बचाव के लिए राज्य के निवासियों और उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्थाएं की हैं।

केंद्र से राज्य को पर्याप्त वैक्सीन मिल रही हैं। 15 दिसंबर तक राज्य में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के लिए सरकार ने सीमित संसाधन होने के बावजूद भी करोड़ों रुपए के राहत पैकेज दिए हैं। रूद्रपुर, पिथौरागढ़ व हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज खुलने से स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।

पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को दें मजबूती
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती देनी होगी। कोविड से बचाव के लिए सबको मिलजुलकर कार्य करना होगा। कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाना होगा।
सरकार ने कीं सभी व्यवस्थाएं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए इस तरह के स्वास्थ्य संवाद कारगर साबित होंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में वैक्सीन के लिए महा अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में भी मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। कोरोना नियंत्रित तो हुआ है, लेकिन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

जागरूकता अभियान लगातार चलते रहें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के माध्यम से लोगों को कैशलेस उपचार की सुविधा दी जी रही है। इस योजना में अभी तक 44 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। राजकीय कार्मिक, पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को भी सरकार द्वारा कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष ने प्रसव उपरांत जच्चा-बच्चा को अस्पताल से घर तक निःशुल्क छोड़ने के लिए ‘खुशियों की सवारी’ को भी रवाना किया।

संबंधित समाचार