बागेश्वर: चिकित्सक नहीं लिख रहे जैनरिक दवाइयां, सीएमओ ने लगाई फटकार
बागेश्वर, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा चिकित्सकों से ब्रांड नाम के बजाय जैनरिक नाम से दवाइयां लिखना प्रारंभ कराएं। साथ ही उन दवाइयां को जन औषधि केंद्र में भी मुहैया कराएं। उन्होंने चिकित्सालय के कोविड व आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। सीएमओ …
बागेश्वर, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा चिकित्सकों से ब्रांड नाम के बजाय जैनरिक नाम से दवाइयां लिखना प्रारंभ कराएं। साथ ही उन दवाइयां को जन औषधि केंद्र में भी मुहैया कराएं। उन्होंने चिकित्सालय के कोविड व आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया।
सीएमओ ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ चिकित्सक ब्रांड नाम से ही दवाइयां लिख रहे हैं, जो कि गलत है। उन्होंने जैनरिक नाम न से दवाइयां न लिखने वालों की शिकायत को कहा। सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में सभी चिकित्सकों को आदेश दिए हैं इसके बाद भी शिकायत मिलने पर उच्चाधिकारियों व जिलाधिकारी को इसकी शिकायत की जाएगी।
कहा कि चिकित्सकों से यहां पर उपयोग में लाने वाली दवाइयों के साल्ट नेम मांगें गए हैं, जिन्हें जन औषधि पर उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि जनता को चाहिए कि वह जन औषधि की दवाइयां लिखने के लिए चिकित्सक से अनुरोध करें तथा वहां से दवाइयां खरीदें।
उन्होंने चिकित्सालय के औषधि भंडार, कोविड सेंटर व बच्चों के लिए बनाए जा रहे कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा संतोष व्यक्त करते हुए सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आवश्यक उपकरण हर वक्त तैयार रखें। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सक्सेना, क्वालिटी फैसिलेटर सुनीता भटट आदि उपस्थित थे।
