54 साल के हुए खिलाड़ी कुमार, जानें कैसे की करियर की शुरुआत…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर खिलाड़ी कुमार आज 54 साल के हो गए हैं। अक्षय कुमार का जन्म 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मिडिल क्लास पंजाबी फैमली में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली में बीता। पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्षय बैंकाक चले गए और वहां शैफ बन गएं। इस दौरान वहां एक्टर …

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर खिलाड़ी कुमार आज 54 साल के हो गए हैं। अक्षय कुमार का जन्म 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मिडिल क्लास पंजाबी फैमली में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली में बीता। पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्षय बैंकाक चले गए और वहां शैफ बन गएं। इस दौरान वहां एक्टर मार्शल आर्ट भी सीखा करते थे। बैंकाक से लौटने के बाद अक्षय कुमार मुंबई आ गए और मार्शल आर्ट ट्रेनर का काम करने लगे।

इसी दौरान अक्षय की मुलाकात फिल्मकार प्रमोद चक्रवर्ती से हुई। प्रमोद चकवर्ती ने उनको अपनी फिल्म दीदार में काम करने का ऑफर दिया। इससे पहले हालांकि उनकी फिल्म सौगंध रिलीज हो गई थी। इस बीच निर्देशक अब्बास मस्तान की नजर अक्षय कुमार पर पड़ी। उन्होंने उनसे अपनी फिल्म खिलाड़ी में काम करने का ऑफर दिया ।

1992 में आई रहस्य और रोमांच से भरी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई और वो काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गए। फिल्म खिलाड़ी की सफलता के बाद अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। खिलाड़ी के बाद अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हो गए। इसके बाद फिल्मकारों ने उन्हें लेकर खिलाड़ी टाइटल वाली कई फिल्में बनाईं। इनमें मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, खिलाड़ी 420 आदि है।

1994 में अक्षय कुमार के सिने कैरियर के लिए अहम साल साबित हुआ। इसी साल उनकी ये दिल्लगी, मोहरा, सुहाग, एलान और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्में बड़े पर्दे पर आईं। फिल्म ये दिल्लगी में उन्हें निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिओ वो पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित भी किए गए। 1994 में ही आई फिल्म मोहरा सिने करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

इसके बाद एक्टर ने कभी मुड़ के नहीं देखा और सक्सेस की राह ऐसी पकड़ी की बस उपर ही जाते गए। आने वाले समय में अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें सूर्यवंशी, अतरंगी रे, रक्षाबंधन, बच्चन पांडे, राम सेतु, सिंड्रेला, ओह माय गॉड 2, पृथ्वीराज शामिल हैं।

संबंधित समाचार