हल्द्वानी: अवैध तरीके से चल रहे अस्पताल को किया सील
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर में बिना नक्शा पास किए हुए एक अस्पताल को संचालित करना भारी पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ ने कार्रवाई करते हुए लालडांठ स्थित इस अस्पताल को बंद करवा दिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को सूचना मिली की लालडांठ में एक घर के अंदर अस्पताल संचालित किया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर में बिना नक्शा पास किए हुए एक अस्पताल को संचालित करना भारी पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ ने कार्रवाई करते हुए लालडांठ स्थित इस अस्पताल को बंद करवा दिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन को सूचना मिली की लालडांठ में एक घर के अंदर अस्पताल संचालित किया जा रहा है। इस अस्पताल का संचालन अवैध तरीके से हो रहा है क्योंकि भवन में अस्पताल संचालन हो रहा था उसका नक्शा पास नहीं है।
शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक अस्पताल संचालक को तीन दिन पहले नोटिस जारी किया गया था लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा जिस आवासीय भवन में अस्पताल चल रहा था उसका नक्शा भी पास नहीं है।
अस्पताल के अंदर ऑपरेशन थिएटर भी बनाया गया है और प्रशासन को कुछ दवाइयां भी मिली हैं। एसीएमओ के मुताबिक अस्पताल संचालक जब तक अस्पताल से जुड़े कागज प्रस्तुत नहीं कर देते तब तक अस्पताल सील रहेगा। अस्पताल को सील करने के दौरान अस्पताल संचालक के लीगल एडवाइजर की सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने बिना नक्शा पास किए हुए चल रहे अस्पताल को सील कर दिया।
