बरेली: वैभव नगर कॉलोनी की सड़क खराब, व्यापारी व लोगों में झगड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गोदाम पर सामान उतारने के लिए आने वालों ट्रकों की वजह से टूटी सड़क से गुस्साए स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों व गोदाम मालिक और कुछ व्यापारियों के बीच हाथापाई भी हो गई। झगड़े के दौरान पत्थर बाजी भी हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से …

बरेली, अमृत विचार। गोदाम पर सामान उतारने के लिए आने वालों ट्रकों की वजह से टूटी सड़क से गुस्साए स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों व गोदाम मालिक और कुछ व्यापारियों के बीच हाथापाई भी हो गई। झगड़े के दौरान पत्थर बाजी भी हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया। घायल की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीलीभीत बाईपास स्थित वैभव नगर में रविवार की दोपहर गोदाम मालिकों व स्थानीय लोगों के बीच जमकर हंगामा हुआ। असल में वैभव नगर में स्थानीय बस्ती के अलावा कुछ व्यापारियों के गोदाम भी बने हुए हैं। जिसके चलते हर रोज वहां सामान से लदे ट्रकों की आवाजाही बनी रहती है। भारी-भरकम ट्रकों के खड़े होने और आने जाने से बस्ती की ओर जाने वाला रास्ता जर्जर हो चुका है। सड़कों में काफी गहरे गढ्ढे भी हो गए हैं जोकि स्थानीय लोगों की परेशानी का सबव बन गए हैं।

वहीं बारिश के मौसम में कॉलोनी की तरफ आने-जाने वाली यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को और भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। रविवार को कॉलोनी के ही रहने वाले प्रेमपाल ने जब टूटी सड़क व ट्रकों के लगातार खड़े होने की वजह से लोगों के निकलने में होने वाली दिक्कतों की शिकायत की। जिसपर गोदाम मालिक जितेंद्र कन्नौजिया, प्रेमपाल कन्नौजिया, हरीश कुमार चंद्रा, केपी चंद्रा आग बबूला हो गए और पीड़ित के साथ गाली-गलौज करने लगे। झगड़े का शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

वहीं देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने प्रेमपाल पर सड़क से पत्थर उठाकर हमला कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। होश में आने के बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जाति-सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज व अन्य तरह के आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर बारादरी पुलिस ने चोरों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार