बरेली: जुआ पकड़ने गई भमोरा पुलिस पर हमला, दरोगा सहित आठ सिपाही घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला (भमोरा), अमृत विचार। धनौरा जंगल में सरकारी नलकूप के पास जुआ पकड़ने गई भमोरा पुलिस पर शनिवार रात में जुआरियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इससे दरोगा सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने छह जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से चार बाइक, ताश गड्डी और 6600 …

आंवला (भमोरा), अमृत विचार। धनौरा जंगल में सरकारी नलकूप के पास जुआ पकड़ने गई भमोरा पुलिस पर शनिवार रात में जुआरियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इससे दरोगा सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने छह जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से चार बाइक, ताश गड्डी और 6600 रुपये बरामद किए गए हैं।

चार बाइक में एक बुलट की नंबर प्लेट पर प्रेस लिखा है। बरामद बाइक के प्रमाण पत्र फर्जी निकले हैं। वहीं फरार हुए दो लोगों की तलाश की जा रही है। हमले में घायल हुए पुलिस कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया है। जुआरियों को नेकपुर बरेली के युवक जुआ खेलने के लिए ले गए थे।

एसओ विक्रम सिंह ने बताया शनिवार की रात वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, सिपाही सतेन्द्र सिंह, सागर राणा, अशोक कुमार, हरनाथ सिंह, सागर कुमार, सिद्धांत चौधरी, जीप चालक आकाश कुमार को मुखबिर ने सूचना दी। उसने बताया कि बल्लिया से आगे धनौरा गांव से कुछ दूर बने सरकारी नलकूप के पास 10-12 लोग जुआ खेल कर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। एसओ के निर्देश पर उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह हमरहा पुलिस टीम के साथ धनौरा के जंगल में जुआ खेले जा रहे जुआ को पकड़ने के लिए पहुंची थी।

इस दौरान जुआरियों ने पुलिस से बचने के लिए टीम पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हादसे में दरोगा सहित सभी सिपाहियों को हाथ पैरों में चोटें आईं। पुलिस ने छह जुआरियों को दबोच लिया लेकिन उनके साथी सरगना भागने में सफल हो गए।

इन जुआरियों को दबोचा, फरार आरोपियों की तलाश जारी
बल्लिया के रिंकू पुत्र राकेश, सोनू पुत्र हरद्धारी, नवादा शेखान बरेली का सरकारी शिक्षक वालेशवर जयसवाल, बभिया कैंट का संजीव पुत्र राम औतार, एक महिला पत्रकार का भाई आरिफ निवासी बिशारतगंज, धीरपुर बिशारतगंज का योगेंद्र पाल सिंह पुत्र किशन पाल सिंह को पकड़ा गया है। पूछताछ में जुआरियों ने बताया उन्हें नरेश और नेकपुर बरेली का अशोक कुमार लेकर आया था।

इन लोगों ने पहले ही कह दिया था कि पुलिस पकड़ने आए तो सभी लोग एक राय होकर हमला बोल देना, जिससे पुलिस भाग जाएगी। तभी हम लोग बचकर निकल जाएंगे। पुलिस पर हमले के समय अशोक कुमार अपने साथी के साथ भाग निकला। पकड़े गए 8 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट, धोखाधड़ी, पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को जेल भेजा गया है। जबकि फरार हुए उनके सरगनाओं की तलाश शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार