किराए को लेकर दिल्ली की पर्यटक युवतियों ने काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। होटल में ठहरीं दिल्ली की दो युवतियां किराया मांगने पर भड़क गईं। उन्होंने कर्मचारी से अभद्रता कर किराया देने से मना कर दिया। हंगामा बढ़ने पर होटल स्वामी ने पुलिस बुला ली। बाद में मामला शांत हुआ। पुलिस के अनुसार रामपुर रोड पर एक पार्टी के नेता का होटल है। शुक्रवार को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। होटल में ठहरीं दिल्ली की दो युवतियां किराया मांगने पर भड़क गईं। उन्होंने कर्मचारी से अभद्रता कर किराया देने से मना कर दिया। हंगामा बढ़ने पर होटल स्वामी ने पुलिस बुला ली। बाद में मामला शांत हुआ।

पुलिस के अनुसार रामपुर रोड पर एक पार्टी के नेता का होटल है। शुक्रवार को होटल में दिल्ली की दो युवतियां रात्रि विश्राम के लिए पहुंची थीं। युवतियों ने एडवांस देने के साथ ही शेष भुगतान होटल से जाते समय करने की बात कही।

रविवार को युवतियां होटल से जाने लगीं तो कर्मचारी ने ढाई हजार रुपये का बिल थमाया तो युवतियां भड़क गईं। उन्होंने बिल चुकाने से मना किया तो कर्मचारी से नोकझोंक हो गई। वहां पहुंचे होटल स्वामी ने भी युवतियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानीं। युवतियों ने अपने साथ आए अन्य युवकों को बुला लिया। युवकों ने होटल स्वामी से अभ्रदता की तो एक कर्मचारी ने एक युवक को पीट दिया।

इसके बाद युवतियां और भड़क गईं। वे कर्मचारी को उनके हवाले करने की मांग करने लगी। मामला बिगड़ता देख होटल स्वामी ने पुलिस बुला ली। बाद में युवतियां द्वारा ढाई हजार रुपए का भुगतान करने के बाद मामला निपटा। होटल स्वामी का कहना है कि युवतियों ने कमरे की चाबी भी खो दी। चाबी बनवाने के लिए 15 हजार का खर्च आएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता