यहां रेस्टोरेंट में शव मिलने से मचा हड़कप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत नगर के शांत बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में रुके 45 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। रेस्टोरेंट स्वामी और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी 108 को दी। सूचना के बाद एबुंलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार की दोपहर …

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत नगर के शांत बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में रुके 45 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। रेस्टोरेंट स्वामी और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी 108 को दी। सूचना के बाद एबुंलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोमवार की दोपहर युवक रेस्टोरेंट में आया था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उसे तेज खांसी हो रही थी। कुछ देर बाद होटल स्वामी ने युवक को अचेत अवस्था में देखा और इसकी जानकारी आपात कालीन सेवा को दी। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. एचएस ऐरी ने बताया कि मृतक ललित मोहन (45) पुत्र लछिमन राम, निवासी बाजारीकोट चम्पावत का रहने वाला था। सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। परिजनों के आग्रह के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया।

 

संबंधित समाचार