यहां नौ पेड़ो पर चली आरी, वन बीट अधिकारी निलंबित
टनकपुर, अमृत विचार। लगभग दो माह पूर्व टनकपुर शारदा वन रेंज के पूर्णागिरि मार्ग से लगे ब्रह्मदेव बीट में लकड़ी तस्करों द्वारा खैर के नौ पेड़ काटे जाने के मामले को वन संरक्षक ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने पर वन बीट अधिकारी भुवन चंद्र जोशी को निलंबित कर दिया है। वन संरक्षक की इस …
टनकपुर, अमृत विचार। लगभग दो माह पूर्व टनकपुर शारदा वन रेंज के पूर्णागिरि मार्ग से लगे ब्रह्मदेव बीट में लकड़ी तस्करों द्वारा खैर के नौ पेड़ काटे जाने के मामले को वन संरक्षक ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने पर वन बीट अधिकारी भुवन चंद्र जोशी को निलंबित कर दिया है। वन संरक्षक की इस कार्रवाई से विभाग में खासा हड़कंप मचा हुआ है। वहीं वन विभाग द्वारा अभी तक लकड़ी तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल नहीं हो पाई है।
मालूम हो कि शारदा वन रेंज के पूर्णागिरि मार्ग से लगे क्षेत्र ब्रह्मदेव बीट में वन तस्करों ने दो माह पूर्व छह जुलाई की रात खैर के नौ पेड़ काटकर लकड़ी ठिकाने लगा दी थी। जब यह मामला सामने आया उसके बाद ही वन अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आए हालांकि इस मामले में पूर्णागिरि मार्ग से लगे ग्राम उचोलीगोठ के कुछ लोगों को वन विभाग द्वारा हिरासत में भी लिया गया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था जो क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि यहां कटे पेड़ों की कुछ लकडिय़ों से लदा एक पिकप वाहन को तराई पूर्वी वन प्रभाग ने सितारगंज में पकड़ लिया था। बरामद लकड़ी शारदा वन रेंज को सौंप दी गई थी।
इधर उप प्रभागीय वनाधिकारी रामकृष्ण मौर्य ने बताया कि मामले में विभागीय जांच के बाद वन संरक्षक राहलु ने ब्रह्मदेव बीट के बीट अधिकारी भुवन चंद्र जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया कि मामले की जांच विभागीय स्तर पर की जा रही हैं। इस मामले में सबसे गौरतलब तथ्य यह है कि पेड़ काटने वालों को वन विभाग अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाया है। इधर वन विभाग की हीला हवाली कार्य प्रणाली से उनके कार्यप्रणाली पर भी अब सवालिया निशान लगने लगे हैं।
