राशन की दुकानों से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। नगर में आठ सितंबर की रात्रि को राशन की दो दुकानों में चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर एसआई जावेद मालिक के नेतृत्व में गठित टीम ने बाउली साहिब सीढ़ियों के पास से वार्ड नंबर छह निवासी अंकित रस्तोगी पुत्र धर्मवीर रस्तोगी और अर्जुन सिंह पुत्र …

नानकमत्ता, अमृत विचार। नगर में आठ सितंबर की रात्रि को राशन की दो दुकानों में चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर एसआई जावेद मालिक के नेतृत्व में गठित टीम ने बाउली साहिब सीढ़ियों के पास से वार्ड नंबर छह निवासी अंकित रस्तोगी पुत्र धर्मवीर रस्तोगी और अर्जुन सिंह पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात को स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने नत्थूराम पुत्र ओमप्रकाश की राशन की दुकान में चोरी के लिए छत के रास्ते का प्रयोग करने और दुकान से चोरी के बाद छत से सटी प्रमोद कुमार की दुकान की छत की मोमटी के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर गल्ले पर भी हाथ साफ करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने अंकित के कब्जे से करीब 17 सौ रुपए की नगदी, और अर्जुन सिंह के पास से 15 सौ रुपए नगदी बरामद की है।

पुलिस ने दोनों आरोपित खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई जावेद मालिक, कॉस्टेबल बोबिंदर, रमेश चंद्र भट्ट, गरीश मठपाल, लोकेश तिवारी आदि शामिल थे ।

संबंधित समाचार