उपनल कर्मचारियों ने कहा, हमारी सुध नहीं ले रही सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल को 13 दिन बीत गए हैं और अभी तक कोई समाधान नहीं निकल रहा है। इधर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दावा किया है कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्थाएं सही तरह से संभाल ली गई हैं। कर्मचारियों ने कहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल को 13 दिन बीत गए हैं और अभी तक कोई समाधान नहीं निकल रहा है। इधर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दावा किया है कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्थाएं सही तरह से संभाल ली गई हैं।

कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल को इतने दिन हो गए हैं इसके बाद भी विभाग और सरकार कर्मचारियों की सुध लेने को तैयार नहीं हैं। सैकड़ों कर्मचारी दिन-रात काम करते हैं लेकिन उनके भविष्य की किसी को भी परवाह नहीं है। इस दौरान कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा, प्रेमा ओली, हेमा आर्या, चंदू कफल्टिया आदि थे।

इधर मेडिक कॉलेज प्रशासन ने दावा किया है कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के बाद भी स्थितियां सुधारी ली गई हैं। प्राचार्य डा. अरूण जोशी ने कहा कि थोड़ी बहुत दिक्कत हो रही है लेकिन अस्पताल में मौजूद स्टॉफ के जरिए व्यवस्थाएं दुरस्त कर ली गई हैं।

संबंधित समाचार