हल्द्वानी: यहां जीजीआईसी के क्लर्क ने फांसी लगाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जीजीआईसी के क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमॉर्टम के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वृंदावन कॉलोनी निवासी हरीश चंद्र पांडे (54) पुत्र भोला दत्त पांडे कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआईसी में क्लर्क थे। सोमवार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जीजीआईसी के क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमॉर्टम के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वृंदावन कॉलोनी निवासी हरीश चंद्र पांडे (54) पुत्र भोला दत्त पांडे कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआईसी में क्लर्क थे। सोमवार की देर शाम हरीश खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे।

सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनका शव फंदे से लटका हुआ था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में परिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

सोमवार की रात लालकुआं के वर्मा कॉलोनी घोड़ानाला निवासी लक्ष्मी (19) पुत्री हितेश्वर वर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आत्मघाती कदम उठाने की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार